आज छत्तीसगढ़ पशुधन मित्र जिला गरियाबंद का बैठक आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश संगठन से 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर हमारे जिला संगठन गरियाबंद में आयोजित बैठक में गरिमामय उपस्थिति प्रदान किया।

मीटिंग में जिला के सभी फिंगेश्वर ,छुरा ,गरियाबंद ,मैनपुर ,देवभोग विकाशखण्ड के समस्त पशुधन मित्रों ने भी अपनी व्यस्त एवं कीमती समय निकालकर संगठन को संगठित और मजबूत करने के लिए समय निकालकर एकता का परिचय दिया।
मीटिंग में जिला से 26 पशुधन मित्रों ने सदस्यता फॉर्म भर कर आजीवन सदस्य शुल्क और संघर्ष शुल्क के साथ सदस्यता ग्रहण किया । आज की बैठक में आवश्यक कारणों से अनुपस्थित सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करने हेतु प्रयास करने का भरोसा जताया ।
बैठक को सभी विकाश खण्ड के अध्यक्षों जिसमे सर्व श्री गोविन्द कुमार पटेल जी, कमलेश साहू जी, जितेन्द्र कुमार निर्मलकर जी ,चुम्मन साहू जी,ईश्वर पटेल जी एवं
उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने अपने कार्यक्षेत्र में होने वाले परेशानियों को साझा किया गया, जिसमें प्रदेश संगठन पदाधिकारियों द्वारा समाधान बताया ।रायपुर संभाग के अध्यक्ष श्री दुलारूराम साहू द्वारा विस्तारपूर्वक कार्य संपादन कैसे करना है तथा आवश्यक प्रमाणित प्रपत्र तैयार कर कार्यालय तक समय सीमा में जमा करने का सुझाव सारगर्भित ढंग से बताया । प्रदेश संगठन के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर राजपूत जी ने पशुधन मित्रों को मिलने वाले मानदेय को समय पूर्वक विभाग द्वारा भुगतान करने हेतु संगठन के प्रयासों को विस्तार से साझा किया।उन्होंने बताया कि उच्च कार्यालयों से सतत संपर्क कर मानदेय भुगतान हेतु संपर्क किया जाता रहा हैं, नारी शक्ति के रूप उपस्थित पशुधनमित्रों द्वारा विभाग से कदम से कदम मिलकर कार्य संपादन के लिए सराहा और प्रेरित किया। मीटिंग को प्रदेश संगठन दल में शामिल श्री रामकृष्ण सिन्हा जी, भूषण देवांगन जी, धमतरी जिला संगठन के अध्यक्ष श्री देवनारायण साहू जी ने भी अपनी प्रेरणा प्रद विचार दिया।
आज के मीटिंग का संचालन जिला गरियाबंद संगठन के अध्यक्ष श्री चेतन नेताम एवम् उपाध्यक्ष श्री बिसहत राम साहू जी द्वारा संचालित किया गया। इस मीटिंग में सर्व श्री जीवराखन साहू , भूखन साहू,शंकर सेन , लोकेश्वर देवांगन, मेघनाथ निषाद, राघवेन्द्र कुमार,ध्रुव,नरोत्तम टंडन, दिलीप कुमार दीवान, देसवन साहू,परमानंद साहू ,रोहित यादव,गगन साहू ,साकेत पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, भूपेन्द्र सेन,सावित्री कंवर, मोगरा साहू,तुलसी ठाकुर सहित जिले के पशुधन मित्रों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान किया।