दधिकांदो मेले को लेकर रूट डायवर्जन, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक*
दधिकांदो मेले को लेकर रूट डायवर्जन, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक*

*दधिकांदो मेले को लेकर रूट डायवर्जन, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक*
*प्रयागराज।* शिवकुटी के ऐतिहासिक दधिकांदो मेले को देखते हुए 19 सितंबर को सुबह 5 बजे से 20 सितंबर को प्रातः मेला समाप्ति तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
तेलियरगंज मेहदौरी थाना क्षेत्र में मेले के दौरान फाफामऊ की तरफ से और शहर की तरफ से फाफामऊ की ओर सभी प्रकार के भारी माल वाहनों, ट्रकों, डीजल-पेट्रोल-गैस टैंकरों, ट्रैक्टर ट्राली और नो-एंट्री पास वाले माल वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा।
डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी –
*.* लोकसेवा आयोग चौराहा से तेलियरगंज होते हुए फाफामऊ के बीच चार पहिया वाहनों का आवागमन दोपहर 2 बजे से मेला समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा।
*.* तेलियरगंज से फाफामऊ के बीच दो पहिया वाहनों का आवागमन शाम 4 बजे से मेला समाप्ति तक बंद रहेगा।
*.* लखनऊ और प्रतापगढ़ की ओर से प्रयागराज शहर आने वाले सभी हल्के और भारी वाहन नवाबगंज बाईपास, सोरांव बाईपास, सहसों बाईपास से होते हुए सहसों चौराहा, अंदावा, झूंसी, शास्त्री ब्रिज, जीटी जवाहर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
*.* प्रयागराज शहर से लखनऊ और प्रतापगढ़ जाने वाले वाहन लोक सेवा आयोग चौराहा, बालसन चौराहा, जीटी जवाहर चौराहा, शास्त्री ब्रिज, झूंसी, अंदावा, सहसों बाईपास, सोरांव बाईपास, नवाबगंज बाईपास होते हुए जाएंगे।
पुलिस प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि दधिकांदो मेले के दृष्टिगत किए गए मार्ग डायवर्जन का पालन करें।




