गरीब मिस्त्री के बेटे ने दिल्ली में लहराया परचम, संस्कृत TGT में हुआ चयन*
गरीब मिस्त्री के बेटे ने दिल्ली में लहराया परचम, संस्कृत TGT में हुआ चयन*

*गरीब मिस्त्री के बेटे ने दिल्ली में लहराया परचम, संस्कृत TGT में हुआ चयन*

रिपोर्ट:* गुलाब जायसवाल ✍️
*बाघराय/प्रतापगढ़।* हरिहरपुर गांव निवासी गरीब किसान व मकान बनाने वाले मिस्त्री रामसुमेर सरोज व माता विद्या देवी के पुत्र विमलेश कुमार ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बोर्ड ने विमलेश का चयन संस्कृत अध्यापक (टीजीटी) के पद पर किया है।
विमलेश वर्तमान में बिहार राज्य के जमुई जिले के केवाल गिद्धौर में शिक्षक के रूप में सेवारत हैं। चयन की खबर मिलते ही परिजनों सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार में भाई कमलेश, सूरज, सुरेंद्र सहित सभी में खुशी का माहौल है।
गांव पड़ोस के लोगों ने बताया कि विमलेश बचपन से ही होनहार छात्र रहे हैं और गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। किसान के बेटे का दिल्ली अधीनस्थ चयन आयोग में चयन होने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है




