राष्ट्रसेवा के संकल्प को नमन, दीपों 🪔से सजाकर मनाया प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस* 🇮🇳
राष्ट्रसेवा के संकल्प को नमन, दीपों 🪔से सजाकर मनाया प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस* 🇮🇳

*राष्ट्रसेवा के संकल्प को नमन, दीपों 🪔से सजाकर मनाया प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस* 🇮🇳
रिपोर्ट:* गुलाब जायसवाल ✍️📰
*गड़वारा। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू और अधिशासी अधिकारी अभय रंजन जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिवस मनाया गया।*

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की गई। दीप की रोशनी के साथ देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि की प्रार्थना भी की गई।
अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू ने अपने सम्बोधन में कहा कि दीपों की जगमगाती रोशनी के बीच यह अवसर केवल जन्मदिवस मनाने का नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण और कर्तव्य की भावना को स्मरण करने का अवसर भी बना।

इस अवसर पर लिपिक नितिन द्विवेदी रोशन सिंह अमन सिंह प्रज्जवल आदर्श बलराम सिंह सहित पूरा नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।




