E-Paperउत्तर प्रदेश
Trending

भयहरणनाथ धाम में विश्वकर्मा उत्सव धूमधाम से संपन्न, विधायक ने की पूजा

भयहरणनाथ धाम में विश्वकर्मा उत्सव धूमधाम से संपन्न, विधायक ने की पूजा

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

भयहरणनाथ धाम में विश्वकर्मा उत्सव धूमधाम से संपन्न, विधायक ने की पूजा

रिपोर्ट:-अनिल मौर्य

कटरा गुलाब सिंह, प्रतापगढ़। नगर पंचायत स्थित पांडवकालीन बाबा भयहरणनाथ धाम के श्री मंदिर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया।

मंदिर समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रानीगंज विधायक डॉ. आर.के. वर्मा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।

संयोजक रामचंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज, महंत बिच्छू महाराज सहित मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!