35.84 ग्राम एमडी के साथ तीन गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व बाइक बरामद*
35.84 ग्राम एमडी के साथ तीन गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व बाइक बरामद*

*35.84 ग्राम एमडी के साथ तीन गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व बाइक बरामद*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰
पट्टी। कंधई पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 35.84 ग्राम अवैध एमडी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नौ पारदर्शी पन्नियां, मोबाइल फोन और एक एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पूरे भुलई निवासी सचिन तिवारी उर्फ दिलावर (20), गोगलापुर निवासी सिद्धार्थ शुक्ला (19) और तरहा निवासी अश्वनी तिवारी (24) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में सचिन के पास से 21.43 ग्राम, सिद्धार्थ के पास से 8.23 ग्राम और अश्वनी के पास से 6.18 ग्राम एमडी बरामद हुई।
सचिन के पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नौ छोटी पारदर्शी पन्नियां और POCO कंपनी का मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस ने बरामदगी में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स बाइक को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ कंधई थाने में मु0अ0सं0 214/2026, धारा 338/336(3)/340(2) बीएनएस व 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई में थाना पुलिस के साथ स्पेशल टीम और सर्विलांस सेल की टीम शामिल रही।




