Uncategorized
Trending

कृष्ण जन्माष्टमी की रात महिला से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

कृष्ण जन्माष्टमी की रात महिला से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

कृष्ण जन्माष्टमी की रात महिला से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

अमलीपदर/गरियाबंद

। कृष्ण जन्माष्टमी की रात जहां मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाई जा रही थीं और “नंद के आनंद भयो” के जयकारे गूंज रहे थे, वहीं अमलीपदर थाना क्षेत्र के कोकड़ी माल गांव में एक महिला के साथ कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 

पुलिस के अनुसार, महिला रात में शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने कथित तौर पर उसके साथ छीना-झपटी और अभद्रता की। आरोप है कि युवक ने महिला को सड़क से नीचे खींच लिया और उसके कपड़े जबरन उतार दिए। महिला किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंची और अपनी सास को घटना की जानकारी दी।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शंकर नागेश, पिता तिरपाल नागेश, उम्र 26 वर्ष, निवासी माहौलपारा नवापारा को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 74, 73, 75, 64(1) और 115(1) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया गया।

 

मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी। पुलिस द्वारा प्रकरण की आगे की जांच की जा रही है।

 

नोट: पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली किसी भी जानकारी को प्रकाशित नहीं किया गया है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!