Uncategorized

अज्ञात वाहन की ठोकर से तेंदुए का बच्चा घायल 

अज्ञात वाहन की ठोकर से तेंदुए का बच्चा घायल 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

अज्ञात वाहन की ठोकर से तेंदुए का बच्चा घायल

 

गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर उरतुली घाट पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से तेंदुए का बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। रात के अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन ने तेंदुए के एक बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। चोट इतनी गहरी थी कि उसके मुंह से लगातार खून बह रहा था।स्थानीय लोगों ने सुबह जब घायल तेंदुए के बच्चे को सड़क किनारे पड़ा देखा, तो तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल तेंदुए को जिला मुख्यालय वन विभाग के विश्राम गृह में लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद और बेहतर उपचार हेतु रायपुर के जंगल सफारी रिफर किया गया है

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!