E-Paperhttps://deobhognewsexpress.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउत्तर प्रदेश

बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज मल्हूपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, गुरुजनों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज मल्हूपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, गुरुजनों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज मल्हूपुर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, गुरुजनों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

आर के पांडेय कि रिपोर्ट 

देल्हूपुर, प्रतापगढ़। बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज, मल्हूपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में गुरु-शिष्य परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली।

 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने गीत, कविता, भाषण एवं नृत्य के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद तिवारी पिंटू तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करने का संदेश दिया

 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!