Uncategorized

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जंगली सूअरों की मौत, मृत सूअरों को बाइक पर ले जा रहा युवक गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जंगली सूअरों की मौत, मृत सूअरों को बाइक पर ले जा रहा युवक गिरफ्तार

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जंगली सूअरों की मौत, मृत सूअरों को बाइक पर ले जा रहा युवक गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

गरियाबंद। झरगांव प्लांटेशन क्षेत्र में शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जंगली सूअरों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृत जंगली सूअरों को अपनी बाइक पर लादकर घर ले जा रहे एक युवक को वन विभाग की टीम ने पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। झरगांव प्लांटेशन मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जंगली सूअरों की मौत हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गुड़भेली निवासी मुकेश की नजर मृत जंगली सूअरों पर पड़ी। मुकेश गोहरापदर में मिस्त्री का काम करता है और काम के सिलसिले में प्लांटेशन मार्ग से गोहरापदर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि मृत जंगली सूअरों को देखकर मुकेश ने दोनों को अपनी बाइक पर लाद लिया और घर ले जाने लगा। इसी दौरान वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी मिली और मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया गया। वन विभाग ने दोनों मृत जंगली सूअरों को अपने कब्जे में ले लिया है।

 

 

 

 

 

 

फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश और घटना की जांच जारी है। वन विभाग की टीम यह भी जांच कर रही है कि दोनों जंगली सूअरों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और युवक मृत वन्यजीवों को अपने साथ क्यों ले जा रहा था।

वन विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक जानकारी कि पुष्टि नहीं हुई सुवर कि खबर लिखे जाने तक मौत का कारण  स्पष्ट नहीं हो पाया है जांच के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!