अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी खंगालने पहुंची पुलिस पट्टी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी खंगालने पहुंची पुलिस पट्टी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी खंगालने पहुंची पुलिस पट्टी।
रिपोर्ट : गुलाब जायसवाल पत्रकार ✍️*
*देवभोग न्यूज एक्सप्रेस 🗞*
कस्बे के बाइपास तिराहे पर स्थापित नंदी महाराज की प्रतिमा का स्तंभ और उसके आसपास लगी बैरिकेडिंग रविवार सुबह क्षतिग्रस्त मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आशंका जताई जा रही है कि देर रात अथवा तड़के किसी अज्ञात वाहन ने प्रतिमा के पास टक्कर मार दी, जिससे नुकसान हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार नंदी महाराज की प्रतिमा की करीब एक सप्ताह पहले विधि-विधान से स्थापना की गई थी। रविवार सुबह जब लोगों ने प्रतिमा का स्तंभ और बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त देखी तो इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई।
लोगों का कहना है कि बाइपास तिराहे पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में किसी तेज रफ्तार अथवा अनियंत्रित वाहन की टक्कर से प्रतिमा के आसपास नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अज्ञात वाहन और चालक की पहचान करने तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही तिराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने और प्रतिमा की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
देर शाम कोतवाली पुलिस भी मामले की जांच के लिए तिराहे पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद घटना के कारणों और संबंधित वाहन के बारे में जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।



