सीमा पर तैनात जवानों की कलाईयों पर सजेगी ,छात्राओं की राखी
सीमा पर तैनात जवानों की कलाईयों पर सजेगी ,छात्राओं की राखी
सीमा पर तैनात जवानों की कलाईयों पर सजेगी ,छात्राओं की राखी

संवाददाता हेमचंद नागेश गरियाबंद कि रिपोर्ट
गरियाबंद। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. इस बार मैनपुर विकासखंड के तेतलखुटी की शासकीय पूर्व माध्यमिक हाय सेकेण्डरी स्कूल की छात्राओं ने इस पर्व को देशभक्ति से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायक पहल शुरू की है. छात्राएं अपने हाथों से सुंदर राखियां तैयार की हैं, जिन्हें रक्षाबंधन से पहले देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों को भेजा जाएगा. इस अनोखी पहल का उद्देश्य जवानों तक सम्मान, स्नेह और अपनापन पहुंचाना है.
शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं हाय सेकेण्डरी विद्यालय तेतलखुटी की छात्राएं बाजार से धागा, मोती और अन्य जरूरी सामग्री खरीदकर आकर्षक डिजाइन वाली राखियां तैयार की हैं
छात्राओं का कहना है कि देश के सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं. उनकी वजह से ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी पाते हैं. ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर वे सैनिकों को अपने भाई मानकर राखी भेजना चाहती हैं, ताकि उन्हें भी परिवार जैसा अपनापन महसूस हो. छात्राओं ने जवानों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए रक्षा सूत्र तैयार किए हैं.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक टेकराम साहू ने बताया कि छात्राएं करीब सौ राखियां तैयार किया गया है. बच्चों द्वारा प्रेमपूर्वक बनाई गई इन राखियों को सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचने के लिए श्रीमति ममता पाथर अध्यक्ष महिला मोर्चा गोहरापदर को विद्यालय परिसर में सौंपा गया
श्रीमति ममता पाथर ने कहा कि यह पहल बच्चों में देशभक्ति, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का एक प्रयास है इस अवसर पर प्रधान पाठक टेकराम साहू श्रीमती डागेश्वरी साहू गोविंद मंडावी भारत भूषण सगरिया लोकनाथ तारक एवं ममता पाथर अध्यक्ष महिला मोर्चा गोहरापदर, लम्बोधर साहू महा मंत्री भाजपा मंडल गोहरापदर उपस्थित रहे।



