गरियाबंदछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस के द्वारा “साइंस ऑन व्हील्स” प्रोग्राम का आयोजन कर स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया।*

भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस के द्वारा “साइंस ऑन व्हील्स” प्रोग्राम का आयोजन कर स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया।*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

🚨 *भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस के द्वारा “साइंस ऑन व्हील्स” प्रोग्राम का आयोजन कर स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया।*

 

🚨 *गरियाबंद पुलिस की शिक्षा के क्षेत्र में अनूठी पहल डिपार्मेंट आफ साइंस गवर्नमेंट आफ इंडिया से संबद्ध IDYM फाउंडेशन के प्रोग्राम ” *साइंस ऑन व्हील* ” *का संचालन गरियाबंद पुलिस के सहयोग से जिले में किया जा रहा है।**

 

🚨 *गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कार्यशाला का शुभारंभ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद किया गया।*

 

🚨 *IDYM Team एवं पुलिस टीम के द्वारा स्कूलिय बच्चों को विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण संरक्षण, सायबर सुरक्षा, यातायात नियम, नशामुक्ति, महिला संबंधी अपराध के संबंध में जानकारी दिया गया।*

 

*गरियाबंद।* डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस के द्वारा “साइंस ऑन व्हील्स प्रोग्राम के माध्यम से स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई एवं सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है।

इस कार्यशाला की शुरुआत पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, अति0 पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके, उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह, एस.डी.ओ.पी. निशा सिन्हा की उपस्थिति में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद में “ *साइंस ऑन व्हील्स* ” कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

साइंस ऑन व्हील्स प्रोग्राम छत्तीसगढ़ के दो जिले जशपुर एवं गरियाबंद में किया जा रहा है। जिसमें गरियाबंद जिले के कुल 19 स्कूलों में आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत मोबाइल विज्ञान प्रयोगशाला विद्यार्थियों तक पहुंचेगी और उन्हें विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण संरक्षण तथा नई तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जाएगी।

इस विशेष कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें आधुनिक तकनीक के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

इस कार्यशाला में IDYM (Igniting Dreams of Young Minds) टीम और गरियाबंद पुलिस टीम के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली बच्चों को बेहद महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।

▪️ वैज्ञानिक एवं तकनीकी ज्ञान बच्चों को भविष्य की तकनीकों जैसे अंतरिक्ष विज्ञान, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रूबरू कराया गया।

▪️ पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों की जिम्मेदारी समझाते हुए पर्यावरण को बचाने और संवर्धन करने के उपाय सिखाए गए।

▪️ साइबर सुरक्षा और यातायात नियम बढ़ते डिजिटल अपराधों से बचने के लिए साइबर सेफ्टी के टिप्स दिए गए और सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

▪️ सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकतारू युवाओं को नशे की लत से दूर रहने (नशा मुक्ति) के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने कहा, बच्चे देश का भविष्य हैं। उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। गरियाबंद पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से बच्चों को एक सुरक्षित और उन्नत भविष्य देने का भी प्रयास कर रही है। *साइंस ऑन व्हील्स* के माध्यम से हम जिले के दूर-दराज के बच्चों तक आधुनिक विज्ञान और सुरक्षा की रूचि जगाएंगे।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!