गरियाबंद

छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त – 4 आरोपी गिरफ्तार,

छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त - 4 आरोपी गिरफ्तार,

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

 

छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त – 4 आरोपी गिरफ्तार,

 

छुरा /गरियाबंद- नया सवेरा अभियान के अंतर्गत नशे के विरूद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को कड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही के संबंध मे निर्देश दिये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियो के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किया गया था। जो मुखबीर द्वारा थाना प्रभारी छुरा को सूचना दिया गया जिसके बाद कमार डेरा बम्हनी में दो अलग-अलग स्थानों से कुल 150 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया है, पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। दोनों स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, जिसे स्थानीय बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों को अ. क्र. 145/2025 धारा 34 ( 2) आबकारी एक्ट एवं अ. क्र. 146/ 2025 धारा 34( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों को समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

छुरा थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

गिरफ्तार आरोपीः-

 

1) दिलीप कमार पिता स्व. रामायण कमार उम्र 25 वर्ष कमार डेरा बम्हनी थाना छुरा जिला – गरियाबंद,

 

2) यशवंत गोंड पिता गजानंद गोंड उम्र 36 वर्ष बम्हनी थाना छुरा जिला – गरियाबंद,

 

3) राजकुमार सोरी पिता स्व. सोनऊं राम सोरी उम्र 38 वर्ष कमार डेरा, बम्हनी थाना छुरा जिला – गरियाबंद,

 

4) हेमंत कुमार कमार पिता रामायण कमार उम्र 22 वर्ष कमार डेरा, बम्हनी थाना छुरा जिला – गरियाबंद,

 

 

कार्रवाई की गई जगह: कमार डेरा बम्हनी, खड़मा थाना छुरा जिला – गरियाबंद।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!