उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में डीएम का औचक निरीक्षण, बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टरों को फटकार*

मेडिकल कॉलेज में डीएम का औचक निरीक्षण, बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टरों को फटकार*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*मेडिकल कॉलेज में डीएम का औचक निरीक्षण, बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टरों को फटकार*

*प्रतापगढ़।* जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उपचार, भोजन और साफ-सफाई की हकीकत परखी।

जिलाधिकारी ने पेसेन्ट किचेन, औषधि केंद्र, इमरजेंसी वार्ड और हीटवेव कोल्ड रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता देखी और दवा वितरण केंद्र पर स्टॉक की जानकारी ली।

इमरजेंसी वार्ड में निरीक्षण के दौरान हीटवेव से पीड़ित एक बच्ची मिलने पर डीएम ने तत्काल उसे कोल्ड रूम में शिफ्ट कर इलाज शुरू कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में एक मरीज को बाहर की दवा लिखे जाने की शिकायत सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि _“अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को लिखी जाएं। भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।”_

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.एन. प्रसाद सहित मेडिकल कॉलेज के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


_रिपोर्ट: प्रशांत दुबे_

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!