उत्तर प्रदेश

पुरुषोत्तम मास में भयहरणनाथ धाम बदहाल: श्रद्धालु बोले- बैनर पर सुविधा, धरातल पर दुविधा*  

पुरुषोत्तम मास में भयहरणनाथ धाम बदहाल: श्रद्धालु बोले- बैनर पर सुविधा, धरातल पर दुविधा*  

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*पुरुषोत्तम मास में भयहरणनाथ धाम बदहाल: श्रद्धालु बोले- बैनर पर सुविधा, धरातल पर दुविधा*

प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

*न स्वास्थ्य सुविधा न प्रसाधन, अग्निशमन भी नदारद, होर्डिंग्स पर बड़े दावे*

 

प्रतापगढ़। मांधाता ब्लॉक की नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह क्षेत्र में बकुलाही नदी के तट पर स्थित पौराणिक बाबा भयहरणनाथ धाम में पुरुषोत्तम मास के दौरान अव्यवस्थाओं का आलम है। प्रयागराज और प्रतापगढ़ से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं।

स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह नदारद हैं। _”यहां रोज हजारों लोग आ रहे हैं ।बैनर में मेडिकल कैंप लिखा है, पर एक भी डॉक्टर नहीं मिला”_ – मेले में आई एक महिला श्रद्धालु ने बताया।

मेला क्षेत्र में कहीं भी अग्निशमन वाहन या अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं दिखे। भीड़भाड़ वाले मेले में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने की कोई तैयारी नहीं है।

मेले में आए श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने बताया कि पूरे परिसर में महिलाओं और पुरुषों के लिए शौचालय या प्रसाधन की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे महिला श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

मेला क्षेत्र के बाहर यात्रियों-दर्शनार्थियों की सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े बैनर और होर्डिंग्स तो लगाए गए हैं, लेकिन धरातल पर सारी सुविधाएं ‘टांय-टांय फिस’ हैं। श्रद्धालुओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े दावे करने वाले धाम से जुड़े जिम्मेदारों ने आंखें मूंद ली हैं।

मेले में आए व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने अव्यवस्थाओं की पोल खोलते हुए पूछा कि भयहरणनाथ धाम की बदहाली का जिम्मेदार कौन है? प्रचंड गर्मी में पुरुषोत्तम मास के दौरान शिव भक्तों को राहत नहीं मिल रही।

 

सवाल उठ रहा है कि क्या धाम से जुड़े जिम्मेदारों को कुंभकर्णी नींद आ गई है? आखिर धाम की व्यवस्था कब और कैसे सुधरेगी?

 

 

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!