उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर वायरल ‘तमंचा डांस’ मामले में मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

सोशल मीडिया पर वायरल 'तमंचा डांस' मामले में मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*सोशल मीडिया पर वायरल ‘तमंचा डांस’ मामले में मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*प्रयागराज का आरोपी आशीष पटेल अवैध .315 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज*

प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

*प्रतापगढ़।* शादी समारोह में नाबालिग लड़की को तमंचा थमाकर डांस कराने और वीडियो वायरल करने के मामले में थाना मान्धाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष कुमार पटेल को अवैध देशी तमंचा .315 बोर के साथ अकोढ़िया गेट के पास से गिरफ्तार किया है।

*क्या है पूरा मामला*
दिनांक 07.05.2026 को ग्राम अकोढ़िया में एक शादी समारोह के दौरान भरौटी, थाना फूलपुर, प्रयागराज निवासी नाबालिग युवती द्वारा अपने भाई की शादी में तमंचा लहराते हुए डांस किया गया था। उक्त तमंचा आरोपी आशीष कुमार पटेल पुत्र राजाराम पटेल निवासी मऊआइमा, प्रयागराज द्वारा उपलब्ध कराया गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 53/2026 धारा 125(a)/61(2)(a) बीएनएस बनाम नाबालिग लड़की एवं आशीष कुमार पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी मान्धाता श्री अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

उ0नि0 अलंकार यादव मय हमराह उ0नि0 विनोद यादव, का0 अनी कुमार, का0 नवनीत कुमार द्वारा तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी आशीष पटेल पुत्र राजनाथ पटेल निवासी ग्राम सराय सुल्तान (पूरे मखदूम), पोस्ट किराव, जनपद प्रयागराज उम्र करीब 21 वर्ष को अकोढ़िया गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।

*बिहार से लाया था तमंचा*
गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि _“यह वही तमंचा है जो वायरल वीडियो में दिख रहा है। इसे मैंने बिहार से अपनी सुरक्षा के लिए खरीदा था।”_

*बढ़ी धाराएं, वाहन सीज*
अवैध तमंचा बरामद होने पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही आरोपी के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. आशीष पटेल पुत्र राजनाथ पटेल निवासी ग्राम सराय सुल्तान (पूरे मखदूम), पोस्ट किराव, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 21 वर्ष।

*पुलिस टीम*
उ0नि0 अलंकार यादव, उ0नि0 विनोद यादव, का0 अनी कुमार, का0 नवनीत कुमार, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़।


_मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय, प्रतापगढ़_

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!