समाज शेखर ने जिलाधिकारी से मिलकर दी होली की शुभकामना*
समाज शेखर ने जिलाधिकारी से मिलकर दी होली की शुभकामना*

*समाज शेखर ने जिलाधिकारी से मिलकर दी होली की शुभकामना*
प्रयागराज से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*भयहरणनाथ धाम में 8 को होली उत्सव व 15 को कब्जा मुक्ति हेतु सत्याग्रह की दी जानकारी*
*जिलाधिकारी ने भयहरण नाथ धाम के समग्र विकास में हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन*
प्रतापगढ। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम के महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी से आवास पर मिलकर रंगो के महापर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामना दी। समाज शेखर ने जिलाधिकारी को धाम की प्रबन्ध समिति द्वारा 8 मार्च को मनाये जाने वाले परम्परा गत होली उत्सव के आयोजन तथा 15 मार्च को धाम को कब्जा मुक्त कराने हेतु होने वाले सामूहिक सत्याग्रह के संबंध में पत्र देकर जानकारी दी।
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी जी ने एस डी एम सदर को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश देते हुए धाम के समग्र विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। समाज शेखर ने इस अवसर पर 26 वें महाकाल महोत्सव का स्मृति चिन्ह भेट किया। आर टी आई कार्यकर्ता उपाध्यक्ष वित्त एवं लेखा राजीव नयन मिश्र व गौ रक्षक दुर्गेश तिवारी मौजूद रहे।




