टॉप न्यूज़

होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर

होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

निखिल शर्मा हथीन/

होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर

पलवल, संवाददाता। होली एवं धुलंडी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पलवल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देशन में जिलेभर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस की ओर से जारी संदेश में बताया गया है कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है। इसे परंपरागत उत्साह के साथ लेकिन कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए मनाया जाए। इसी क्रम में DSP मनोज वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार के दौरान शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से दूर रहें।

जगह-जगह नाकाबंदी, बढ़ी गश्त

एसपी के निर्देश पर जिले के संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। मुख्य चौराहों और बाजारों में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जाएगी। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ लगातार पेट्रोलिंग करेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

स्टंटबाजी और हुड़दंग पर सख्ती

होली के दिन मोटरसाइकिल पर स्टंटबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए क्राइम यूनिट की टीमें सिविल वर्दी में भी तैनात रहेंगी।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष अभियान

ट्रैफिक पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

महिलाओं के सम्मान पर जोर

पुलिस प्रशासन ने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए कहा है कि किसी को भी जबरन रंग न लगाया जाए तथा मर्यादा का पूर्ण ध्यान रखा जाए।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएं तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!