पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन) के अंतर्गत थाना मांधाता, जनपद प्रतापगढ़ की एंटी रोमियो टीम द्वारा R.R. डिजिटल लाइब्रेरी, कस्बा मांधाता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उत्तरप्रदेश नारि शक्ति स्वालंबन कार्यक्रम

👉पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन) के अंतर्गत आज दिनांक 20.12.2025 को थाना मांधाता, जनपद प्रतापगढ़ की एंटी रोमियो टीम द्वारा R.R. डिजिटल लाइब्रेरी, कस्बा मांधाता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
➡️कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों—1090, 181, 1076, 112, 1098 तथा 102/108—की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे कौशल विकास योजना, उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

➡️इसके अतिरिक्त थाना मांधाता के CUG नंबर 9454404118 एवं मिशन शक्ति केंद्र के CUG नंबर 9454407385 के बारे में भी अवगत कराया गlया।




