Uncategorized

PM आवास निर्माण के लिए रेत की मांग को लेकर जनपद सदस्य सुखचंद ध्रुव के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने जंगी रैली निकाल जनपद कार्यालय मैनपुर का किया घेराव

PM आवास निर्माण के लिए रेत की मांग को लेकर जनपद सदस्य सुखचंद ध्रुव के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने जंगी रैली निकाल जनपद कार्यालय मैनपुर का किया घेराव

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

PM आवास निर्माण के लिए रेत की मांग को लेकर जनपद सदस्य सुखचंद ध्रुव के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने जंगी रैली निकाल जनपद कार्यालय मैनपुर का किया घेराव

 

 

 

 

 

 

10 किलोमीटर दूर से पैदल रैली निकाल मैनपुर पहुंचे ग्रामीणों ने कहा मामले की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से करेंगे

 

 

गरियाबंद – गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है केंद्र के नरेंद्र मोदी एवं राज्य के विष्णुदेव सरकार के महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए रेत लाने के दौरान ग्रामीणों के ट्रैक्टर को पकड़े जाने से नराज जनपद सदस्य सुखचंद ध्रुव के नेतृत्व में सैकड़ो आक्रोशित ग्रामीणों ने झरियाबहरा ,बोईरगांव ,बरदुला,पथर्री ,ठेमली 10 किलोमीटर दूर से पैदल जंगी रैली निकाल नारेबाजी करते मैनपुर नगर पहुंचे और जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव कर दिए इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए रेत देने की मांग किया साथ ही जो ट्रैक्टर पकड़ा गया है उसे तत्काल छोड़ने की मांग करते हुए पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार ध्रुवा को ज्ञापन सौंपा और इस मामले की शिकायत 02 दिन के भीतर रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से करने की बात कही है,

 

ग्रामीणों ने बताया जन मन और पीएम आवास निर्माण के लिए रेत ले ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर को मैनपुर एसडीएम ने पकड़ लिया है कई बार ट्रैक्टर छोड़ने की मांग कर चुके हैं लेकिन ट्रैक्टर को नहीं छोड़ा जा रहा है ऐसे में ग्रामीण अब प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दिया है साथ ही भड़के ग्रामीणों ने पदयात्रा निकाल जनपद कार्यालय के समक्ष कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।कहा रेत की व्यवस्था करे या फिर मकान बनवा के दिया जाए।पदयात्रा में ग्रामीण मैनपुर एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी किया गया।

 

मैनपुर जनपद क्षेत्र के बोईरगांव पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिल पदयात्रा निकाल 10 किमी पैदल चल मैनपुर जनपद कार्यालय पहुंच रहे हैं।बैनर लेकर निकले ग्रामीण मैनपुर एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।दरअसल बोइरगांव पंचायत के आवास निर्माण के लिए रेत ढुलाई में लगे दो ट्रेक्टर को जप्त कर लिया।इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने पदयात्रा निकाल रेत की व्यवस्था करे ट्रेक्टर को छोड़ने या फिर आवास निर्माण कर देने की मांग का जिक्र कर कलेक्टर के नाम जनपद में ज्ञापन सौंपा है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उनके पंचायत के 7 आश्रित ग्राम में जनमन पीएम आवास योजना के तहत 344 आवास का निर्माण किया जा रहा है। ट्रॉईवल ब्लॉक में रेत का कोई भी वैध खदान नहीं है। ऐसे में ग्रामीण समीपस्त नदी नाले से रेत को आपूर्ति करते हैं।आरोप लगाया है कि वाहन छोड़ने के लिए 10 हजार की मांग किया जा रहा है नहीं देने पर कार्यवाही कर फाइल खनिज विभाग भेजना बताया गया।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा है कि उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत मंजूर आवास निर्माण के लिए या तो रेत दिलाया जाए या आवास पूर्ण करके दिया जाए।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!