शोक

आकाश से बिजली गिरने से दो महिला की मौत

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गरियाबंद :-जिले के देवभोग अनतंर्गत ग्राम डोहेल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गाँव के अंदर बरगद के पेड़ के नीचे बैठी दो महिलाओं की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान दिलेवरी दुर्गा (46 वर्ष) एवं सुरजो बाई (60 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुँचाया, जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉ.ने परीक्षण कर दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बरगद पेड़ के नीचे अचानक गिरी आकाशीय बिजली इतनी तीव्र थी कि आसपास बैठे लोग भी दहशत में आ गए।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!