Uncategorized

पुलिस आपके द्वार के तहत खरीपथरा में कार्यक्रम आयोजित बुजुर्गो का सम्मान सहित कानूनी जानकारी दिया गया 

पुलिस आपके द्वार के तहत खरीपथरा में कार्यक्रम आयोजित बुजुर्गो का सम्मान सहित कानूनी जानकारी दिया गया 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

पुलिस आपके द्वार के तहत खरीपथरा में कार्यक्रम आयोजित बुजुर्गो का सम्मान सहित कानूनी जानकारी दिया गया

 

 

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक महोदय गरियाबंद के निर्देश पर एवं एसडीओपी बाजीलाल सिंह के दिशा निर्देश पर सोमवार को थाना अमलीपदर के ग्राम पंचायत ख़रीपथरा में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत *पुलिस आपके द्वार* (सिविक एक्शन) का कार्यक्रम जिला पुलिस गरियाबंद की ओर से आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में खरीपथरा तथा आश्रित ग्राम के लगभग ढाई सौ ग्रामीण उपस्थित रहे जिसमें महिलाएं एवं बुजुर्ग भी काफी संख्या में थे। जिन्हें दैनिक उपयोग के विभिन्न सामग्री प्रदान किए गए। इस दौरान अमलीपदर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया तथा भरोसा दिलाया कि पुलिस उनके साथ है समय-समय पर पुलिस उनके बीच उपस्थित होती रहेगी तथा वे लोग भी थाने में आकर अपनी बात रख सकते हैं तथा सूचना भी प्रदान कर सकते हैं। ग्रामीणों ने भी पुलिस को सहयोग करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया, साईबर ठगों से बचने के उपाय भी बताए गए साथ ही नाबालिग बच्चों से संबंधित अपराध एवं बालकों के कानूनी अधिकार के संदर्भ में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नवयुवकों क्रिकेट टीम के साथ अमलीपदर पुलिस टीम ने सद्भावना क्रिकेट मैच भी खेला। नवयुवकों को क्रिकेट कीट भी प्रदान किया गया। पुलिस के कार्यक्रम से ग्रामीण काफी उत्साहित और प्रसन्न थे तथा ग्रामीणों द्वारा गरियाबंद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया l उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी एवं थाना स्टाप सहित सरपंच , जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!