उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: 8 अगस्त को प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रतापगढ़ से सैकड़ों छात्र होंगे शामिल*

प्रतापगढ़: 8 अगस्त को प्रयागराज में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में प्रतापगढ़ से सैकड़ों छात्र होंगे शामिल*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रतापगढ़: 8 अगस्त को प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रतापगढ़ से सैकड़ों छात्र होंगे शामिल*

 

आर के पांडे कि रिपोर्ट

 

प्रतापगढ़। प्रयागराज केपी ग्राउंड में 8 अगस्त 2026 को सायं 5 बजे आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों में खासा उत्साह है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (राहुल गांधी) प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करेंगे। चर्चा का मुख्य फोकस शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे रहेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ से हजारों छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। बड़ी संख्या में छात्र, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके लिए सामूहिक यात्रा की व्यवस्था भी की जा रही है।

जिला प्रवक्ता – मासूम हैदर और कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी ने कहा कि पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य के सवालों ने छात्रों को आवाज उठाने पर मजबूर किया है। “छात्रों की गूंज” शिक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्ष भर्ती की मांग का अभियान है।

जिला उपाध्यक्ष- राम शिरोमणि वर्माऔर मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा ,ने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस सहित सभी संगठनों से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की।

*जारीकर्ता:*

वेदांत तिवारी

कोषाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!