छत्तीसगढ़

देवभोग: सड़क हादसों पर NSUI का हल्ला बोल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

देवभोग: सड़क हादसों पर NSUI का हल्ला बोल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

देवभोग: सड़क हादसों पर NSUI का हल्ला बोल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
NSUI ने उठाई सड़क सुरक्षा की मांग: स्कूल के समय पुलिस तैनाती और भारी वाहनों पर कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन*

(देवभोग:- क्षेत्र में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर NSUI छात्र संघ सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को NSUI पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।

*दुर्घटनाओं से आमजन में भय का माहौल*

NSUI ब्लॉक अध्यक्ष सतीश साहू ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि बीते कुछ महीनों में देवभोग के प्रमुख चौक–चौराहों, स्कूलों के आसपास और व्यस्त मार्गों पर दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा, “तेज रफ्तार वाहन, ट्रैफिक कंट्रोल की कमी, ओवरलोड गाड़ियां और स्कूल के समय निगरानी न होना इसके प्रमुख कारण हैं। कई हादसों में बच्चों और स्थानीय नागरिकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिससे पालकों और आमजन में भय व आक्रोश का माहौल है।”
प्रशासन को दी गई चेतावनी
इस मौके पर एनएसयूआई के छायासंत बीसी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं सिर्फ एक प्रशासनिक मुद्दा नहीं, बल्कि जनजीवन से जुड़ा संवेदनशील मामला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

*ज्ञापन में रखी गई ये प्रमुख मांगें*

*NSUI ने पुलिस प्रशासन के समक्ष 5 सूत्रीय मांगें रखी हैं*

प्रमुख चौक–चौराहों पर पुलिस एवं ट्रैफिक कर्मियों की नियमित तैनाती।

स्कूल खुलने और छुट्टी के समय विशेष पुलिस गश्त।

तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर सख्त चालानी कार्रवाई।

ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) की पहचान कर संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगवाना।

नियमित सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान का संचालन।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
ज्ञापन स्वीकार करते हुए थाना प्रभारी ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और जनसहयोग से स्थिति में जल्द सुधार लाया जाएगा।

इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस नेता उमेश डोंगरे, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष सतीश साहू, छायासंत बीसी, देवनारायण दुर्गा, देवराज मरकाम, पंकज बीसी, विश्वकांत सिंदूर, नेपाल सोनी, नासिर खान, जतिन निषाद, केशव बीसी, टिकेंद्र यादव, अंकित सोनी, मानसिंह बीसी, चितरंजन मांझी, चुम्मन पात्र, परमेश्वर पात्र, खीरेन सोरी, साजन भैया, गज्जू भैया, पालक भोले मांझी, प्रधान जी सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
NSUI ने स्पष्ट किया है कि संगठन जनहित के मुद्दों पर आगे भी इसी तरह अपनी भूमिका निभाता रहेगा और क्षेत्र को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!