उत्तर प्रदेश

लोकपाल ने बिहार ब्लाक के खटवारा  ग्राम पंचायत में लगाई ग्राम चौपाल

मनरेगा मजदूरों व आजीविका मिशन के समूहों से किया संवाद / समस्याओ का किया समाधान

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

 

प्रतापगढ़। लोकपाल मनरेगा समाज शेखर की अध्यक्षता में बिहार ब्लाक के ग्राम पंचायत खटवारा में ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत द्वारा हुआ। चौपाल में लोकपाल ने जन सामान्य तथा मनरेगा मजदूरों व आजीविका मिशन की महिला समूहों की समस्याओ को सुना और संवाद किया। ग्राम प्रधान , सचिव व महिला मेट को समाधान के निर्देश दिया गया।

 

लोकपाल समाज शेखर ने भ्रमण कर ग्राम का निरीक्षण किया। वहीं खटवारा ग्राम में गंदे जल भराव पर लोकपाल ने ग्राम वासियों को इसके दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए प्रधान व सचिव को निर्देश दिया की आस पास के लोगो के साथ सामूहिक बैठक करके इसका समुचित निदान करके अवगत कराया जाए। लोकपाल ग्रामीणों के आग्रह पर उनके सब्जी उत्पादन व खेती किसानी से भी रूबरू हुए।

 

आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को प्रोत्साहित करते हुए लोकपाल समाज शेखर ने नियमित उपयोग के खान पान से जुड़ी वस्तुओ के उत्पाद तैयार कर आर्थिक लाभ सहजता से पैदा किया जा सकता है। जिस पर तुलसी स्वयम सहायता समूह की अध्यक्ष मनीषा वर्मा तथा कोषाध्यक्ष सीता देवी ने नमकीन व गुड़ से जुड़े उत्पाद बनाने का निर्णय लिया। वहीं सखी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष गुड़िया पटेल ने बरिया ( कोहडौरी) तैयार करने का निर्णय लिया। लोकपाल ने समूहों को आश्वस्त किया की आप सब निर्णय लेकर पहल करें ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सभी संबंधित विभागों व अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग प्रदान कराया जायेगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हुसैन खान व ग्राम विकास अधिकारी जगन्नाथ यादव ने दोनों समूहों के निर्णय में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 

लोकपाल मनरेगा समाज शेखर की जन सुनवाई में कमला देवी पत्नी श्याम लाल पटेल और साबित्री देवी पत्नी अशोक कुमार वर्मा ने उपस्थित होकर प्रधानमंत्री आवास की मांग की। बताया की घर नही है झोपड़ी में गुजारा होता है। जिस पर ग्राम सचिव जगन्नाथ यादव ने अवगत कराया की इनका सर्वे हुआ है , समयबद्ध रूप से जल्द समाधान किया जायेगा।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!