Uncategorized

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यप्राणी लंगूर के अवैध शिकार का मामला, ओडिशा के 7 आरोपी गिरफ्तार

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यप्राणी लंगूर के अवैध शिकार का मामला, ओडिशा के 7 आरोपी गिरफ्तार

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यप्राणी लंगूर के अवैध शिकार का मामला, ओडिशा के 7 आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्यप्राणी सामान्य लंगूर (बंदर) के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ओडिशा के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को वन्यप्राणी लंगूर के अवैध शिकार एवं उससे जुड़े मामले में वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की थी। वन परिक्षेत्र तौरेंगा के अंतर्गत परिसर गरीबा के आरक्षित वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 1200 में दो मादा बंदरों का अवैध शिकार किया गया था।

 

मौके से वन विभाग की टीम ने 13 किलो 800 ग्राम कच्चा मांस सहित अपराध में इस्तेमाल की गई एक कुल्हाड़ी, चार छुरी, एक पंसुल, चार पीले थैले और एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG04MF3970) जब्त की थी। इस मामले में पहले 26 अक्टूबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।

 

इसके बाद फरार चल रहे अन्य चार सह-आरोपियों की तलाश कर वन विभाग की टीम ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। 17 नवंबर 2026 को सभी चार आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गरियाबंद के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

इस पूरे मामले में एसडीओ जे.पी. दर्रो ने न्यायालय में उपस्थित होकर विभाग की ओर से पक्ष रखा और आरोपियों की न्यायिक रिमांड प्राप्त की। वहीं रेंजर केजूराम कोरचे ने ओडिशा पहुंचकर चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई।

 

गिरफ्तार सभी सात आरोपी ओडिशा के नवरंगपुर जिले के रायघर थाना क्षेत्र के ग्राम कबटपानी के निवासी बताए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है।

 

इस कार्रवाई में वनक्षेत्रपाल केजूराम कोरचे, उपवनक्षेत्रपाल गौरीशंकर भोई, सहायक वनक्षेत्रपाल गाजीमुड़ा, वनरक्षक पुरुषोत्तम सहित अन्य वन कर्मचारियों एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!