उत्तर प्रदेश
Trending

पूरे नारायणदास ग्रामसभा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा पदाधिकारियों ने पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प*

पूरे नारायणदास ग्रामसभा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा पदाधिकारियों ने पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*पूरे नारायणदास ग्रामसभा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा पदाधिकारियों ने पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल✍️📰*

*प्रतापगढ़ | रामपुर खास।* भारत की एकता और अखंडता के महान शिल्पकार, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जन्म जयंती के अवसर पर ग्रामसभा पूरे नारायणदास में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता एवं रामपुर खास में युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहे पवन वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल जी का राष्ट्र निर्माण, अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक के चेयरमैन श्री सूबेदार सिंह, जिला महामंत्री अजय वर्मा, भाजपा नेता ओमप्रकाश पाण्डेय, नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार, मंडल अध्यक्ष नाथ पासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

इस दौरान मंडल महामंत्री जितेन्द्र वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष छोटे लाल वर्मा, धर्मेन्द्र सरोज, मनोज वर्मा, प्रधान सूरज वर्मा, विजय वर्मा, राजेश सिंह, शिव कुमार, संजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंडल उपाध्यक्ष श्री राम सजीवन वर्मा जी एवं मंडल महामंत्री श्री विरेन्द्र सिंह जी (बड़े बाबू जी) का आभार व्यक्त किया गया। अंत में पवन वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!