हरियाणा में 19.91 लाख पशुओं का बीमा, 32,679 दावों का निपटारा।
हरियाणा में 19.91 लाख पशुओं का बीमा, 32,679 दावों का निपटारा।

हरियाणा में 19.91 लाख पशुओं का बीमा, 32,679 दावों का निपटारा।
निखिल शर्मा, हथीन।
हरियाणा में ‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना’ के तहत 31 अगस्त 2026 तक 19.91 लाख पशुओं का बीमा किया जा चुका है। योजना के तहत सामान्य श्रेणी के पशुपालकों के लिए प्रीमियम राशि पर 85 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति के परिवारों के लिए 100 प्रतिशत सहायता सरकार की ओर से दी जा रही है।
वर्ष 2018-19 से 31 अगस्त 2026 तक योजना के तहत 32,679 पशु बीमा दावों का निपटारा किया गया है। इन दावों के तहत पशुपालकों को 123.68 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है।
सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत पशुपालकों की आय बढ़ाने के साथ पशुधन की उत्पादकता, स्वास्थ्य और नस्ल सुधार तथा ग्रामीण परिवारों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।




