लालगंज में गूंजा ‘लालगंज चा राजा’ का जयकारा, गणेश उत्सव धूमधाम से शुरू*
लालगंज में गूंजा 'लालगंज चा राजा' का जयकारा, गणेश उत्सव धूमधाम से शुरू*

*लालगंज में गूंजा ‘लालगंज चा राजा’ का जयकारा, गणेश उत्सव धूमधाम से शुरू*
*गणपति उत्सव भव्य आरती_श्रृंगार अपना दल नेता जय कौशल द्वारा बप्पा की सेवा किए आरती संपन्न हुआ सभी भक्तो में महाप्रसाद वितरण*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
*लालगंज/प्रतापगढ़।* हनुमत निकेतन धाम लालगंज में श्री गणेश पूजा समिति द्वारा भव्य गणेश महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस वर्ष गणेश जी को ‘लालगंज चा राजा’ के नाम से स्थापित किया गया है। पंडाल में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित होते ही पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया है। सुबह-शाम आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
समिति के संस्थापक मोहित कौशल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव को भव्य और दिव्य रूप में मनाया जा रहा है। उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं।
समिति में यजमान हर्षित पटवा, अध्यक्ष अनुराग कौशल, उपाध्यक्ष कार्तिक पटवा, महामंत्री शुभम जायसवाल, कोषाध्यक्ष दक्ष कौशल एवं आय-व्यय की जिम्मेदारी आरव पटवा को सौंपी गई है।
वहीं कार्यकर्ता के रूप में दिव्यांशु कौशल, शौर्य कौशल, रवि सैनी, आदर्श पटवा, हनी पटवा, आयुष पटवा, शिवांश कौशल, विनायक पटवा, कृष्ण पटवा, अक्षत कौशल, श्रेय कौशल, नैतिक गुप्ता, राहुल जायसवाल सहित दर्जनों युवा उत्सव को सफल बनाने में लगे हुए हैं।




