नाबालिग से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को मांधाता पुलिस ने किया गिरफ्तार*
नाबालिग से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को मांधाता पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*नाबालिग से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को मांधाता पुलिस ने किया गिरफ्तार*
प्रतापगढ़ जिला ब्यूरो आर के पांडेय कि रिपोर्ट
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मांधाता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना मांधाता पुलिस देखभाल क्षेत्र और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बुकनापुर मोड़ के पास बस स्टॉप से अभियुक्त रिंकू पुत्र इंद्रजीत पटेल, निवासी ग्राम राजापुर शोभीपुर, थाना मांधाता, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी पर धारा 137(2)/87/61(2)(a) बीएनएस में बढ़ोतरी धारा 64 बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रभात वर्मा मय हमराह आरक्षी झुनझुन यादव शामिल रहे।




