Uncategorizedउत्तर प्रदेशउत्सव
Trending

आशीर्वाद के दीयों से रोशन हुआ प्रतापगढ़ अजगरा के पौराणिक सरोवर पर 5100 दीपों से जगमगाया परिसर, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’*

आशीर्वाद के दीयों से रोशन हुआ प्रतापगढ़ अजगरा के पौराणिक सरोवर पर 5100 दीपों से जगमगाया परिसर, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*आशीर्वाद के दीयों से रोशन हुआ प्रतापगढ़ अजगरा के पौराणिक सरोवर पर 5100 दीपों से जगमगाया परिसर, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’*

रिपोर्ट:* गुलाब जायसवाल ✍️📰

प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद में ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ थीम पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शाम सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, लाभार्थियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस दौरान लोगों ने अपने घरों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। वहीं प्रमुख विकास कार्यों, अवस्थापना परियोजनाओं, सरकारी भवनों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए।

 

दीपों की रोशनी के माध्यम से जनसेवा, विकास और ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प का संदेश दिया गया।

 

जनपद के पौराणिक स्थल अजगरा स्थित यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल के सरोवर पर विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुआ।

 

विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, एमएलसी प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया।

 

इस दौरान अजगरा का पौराणिक सरोवर करीब 5100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

 

कार्यक्रम के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक, सार्वजनिक और विकास स्थलों पर भी विशेष दीप प्रज्वलन किया गया।

 

इनमें मां बेल्हा देवी धाम, डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज, अजगरा तालाब, चिलबिला रेलवे स्टेशन, मां बाराही देवी धाम, कम्पनी गार्डेन, खुयलन धाम, मानिकपुर मां गंगा घाट, बाबा घुइसरनाथ धाम तथा रामगंज नगर पंचायत कार्यालय प्रमुख रहे।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!