उत्तर प्रदेश
Trending

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल -* 

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल -* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल -*

ऋषिकेश पांडेय कि रिपोर्ट 

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता भारी बारिश में कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन से अंबेडकर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। “मेडिकल कॉलेज की यही कहानी, ऊपर से नीचे तक बेईमानी” नारों से कलेक्ट्रेट गूंज उठा। दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी को 23 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर विजिलेंस जांच और FIR की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि कॉलेज इलाज नहीं लूट का अड्डा बन गया है। GeM पोर्टल पर 22 जून को 2 इमरजेंसी ट्रॉली 8 लाख में खरीदी गई, 15 जुलाई के एक इवेंट के लिए 10 एसी का एक दिन का किराया 9.98 लाख दिखाया गया। 4 लाख ग्लव्स का अनावश्यक स्टॉक, शव वाहन में 3 माह में 12 लाख का फर्जी डीजल और कूरियर के नाम पर 6 लाख की खरीद में घोटाला है।

सेवा दल उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी ने बताया कि 100 बेड महिला अस्पताल के 6 प्राइवेट रूम बंद हैं, पुरुष वार्ड के 15 रूम बंद होने से राजस्व हानि हो रही है। ऑपरेशन के नाम पर 3 हजार, प्लेट-रॉड के 30-40 हजार और आंख के लेंस के नाम पर दलाली हो रही है। महिला अध्यक्ष सरोज कश्यप ने कहा भोजन का टेंडर अवधि खत्म होने बाद भी रिन्यू है, बिल पूरे मरीजों का और खाना आधों को। 5 साल से सफाई टेंडर नहीं, कर्मियों का 4 माह वेतन बकाया।

उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी ने कहा गैस्ट्रो, कार्डियो, न्यूरो में एक भी डॉक्टर नहीं, MRI मशीन तक नहीं, वेंटिलेटर गायब हैं और 24.5 करोड़ की क्रिटिकल केयर यूनिट 9 मा बाद भी अधूरी है। मौलाना वहीद ने एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!