गरियाबंद_मैनपुर क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग जगह हुए दो बाइक हादसों ने सड़क सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र की बदहाल आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
गरियाबंद_मैनपुर क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग जगह हुए दो बाइक हादसों ने सड़क सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र की बदहाल आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

गरियाबंद_मैनपुर क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग जगह हुए दो बाइक हादसों ने सड़क सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र की बदहाल आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बरदुला के पास बाइक दुर्घटना में सिहारलटी निवासी कार्तिक ध्रुव गंभीर घायल हुआ, वहीं उरमाल-सरगीगुड़ा मार्ग पर जर्जर पुल के गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होने से सेंदकुमार घायल हो गया। दोनों मामलों में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जरूरत पड़ी।
गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट
बरदुला में बाइक हादसा, 112 ने पहुंचाया अस्पताल
ग्राम सिहारलटी (ध्रुवागुड़ी) निवासी कार्तिक ध्रुव, पिता देवी सिंह ध्रुव रविवार शाम अपनी एचएफ डीलक्स बाइक से जा रहा था। बरदुला के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक नरेश कुमार निषाद और वाहन चालक इंद्रजीत साहू ने लहूलुहान हालत में पड़े युवक को तत्काल अपने वाहन से मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
उरमाल-सरगीगुड़ा में जर्जर पुल के गड्ढे ने बिगाड़ा संतुलन
दूसरी घटना उरमाल और सरगीगुड़ा के बीच हुई। पोड़पारा-चलनापदर निवासी सेंदकुमार, पिता लालधर शाम करीब 5 बजे बाइक से उरमाल से सरगीगुड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान जर्जर पुल के गड्ढे में बाइक आने से वह वाहन को संभाल नहीं सका और सड़क पर गिर गया।
घटना के बाद युमेन्द्र कश्यप पत्रकार ने घायल को घटनास्थल से उरमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. सनथ कुम्भकार ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
डॉ. सनथ कुम्भकार ने बताया कि युवक के सिर में चोट लगी है, एक दांत टूट गया है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी छोटी-मोटी चोटें आई हैं। युवक की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
एक सप्ताह से 108 सेवा ठप, आपात स्थिति में कौन बनेगा सहारा?
दोनों हादसों के बीच सबसे बड़ा सवाल मैनपुर क्षेत्र की 108 संजीवनी एंबुलेंस सेवा को लेकर खड़ा हो रहा है। बताया जा रहा है कि ब्लॉक में पिछले करीब एक सप्ताह से 108 सेवा सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सड़क हादसे या अन्य गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों और डायल 112 जैसी सेवाओं पर आ रही है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
बीएमओ मैनपुर डॉ. गजेंद्र ध्रुव ने बताया कि 108 एंबुलेंस की एमटी (मेडिकल टेक्नीशियन) की अनुपलब्धता के कारण आपातकालीन सुविधा प्रभावित है। समस्या के तत्काल निराकरण के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है। जल्द ही सेवा बहाल होने की उम्मीद है।
लगातार सामने आ रहे हादसों के बीच ग्रामीणों की मांग है कि जर्जर सड़क-पुल की मरम्मत के साथ 108 एंबुलेंस सेवा को भी तत्काल बहाल किया जाए, ताकि अगली बार किसी गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाने में समय बर्बाद न हो।


