E-Paperhttps://deobhognewsexpress.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedगरियाबंद
Trending

सराईपानी में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल; एक को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

सराईपानी में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल; एक को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

सराईपानी में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल; एक को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर
अमलीपदर। क्षेत्र के सराईपानी स्थित शिव मंदिर के पास रविवार सुबह करीब 10:30 बजे दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बाइक सवार लोग घायल हुए, जिनमें से एक की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, उत्तम कश्यप, संजय कश्यप और रूपेश कश्यप किसी काम से गरियाबंद गए हुए थे। काम पूरा करने के बाद वे वापस मैनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सराईपानी स्थित शिव मंदिर के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति अकेला सवार था। वह भी हादसे में घायल हुआ, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दूसरे बाइक सवार की पहचान और उसका पता स्पष्ट नहीं हो पाया था।
घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
हादसे में उत्तम कश्यप की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। वहीं संजय कश्यप को आंख के नीचे चोट लगी है और मुंह से भी हल्का खून निकलने की जानकारी सामने आई है। उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया।
रूपेश कश्यप को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं लगी है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। 112 की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों और दूसरे बाइक सवार की पहचान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!