छत्तीसगढ़
Trending

स्कॉर्पियो और बलेनो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई

स्कॉर्पियो और बलेनो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

नवापारा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शनिवार-रविवार की मध्य रात स्कॉर्पियो और बलेनो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के अनुसार अभनपुर-नवापारा मार्ग पर मानिकचौरी रेलवे क्रॉसिंग के पास बीती रात यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में 7 लोग सवार थे, जबकि बलेनो कार में 2 लोग मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बलेनो कार अभनपुर से नवापारा की ओर आ रही है, जबकि स्कार्पियो अभनपुर की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को तत्काल अभनपुर सीएचसी पहुंचाया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!