गरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

देवभोग में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक देवेंद्र कश्यप का स्वागत

देवभोग में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक देवेंद्र कश्यप का स्वागत

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

देवभोग में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक देवेंद्र कश्यप का स्वागत

 

देवभोग। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक देवेंद्र कश्यप के देवभोग प्रथम आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विशेष चर्चा की गई।

 

स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक बेहतर ढंग से पहुंचाने, स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश संयोजक देवेंद्र कश्यप ने क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

 

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ गोवर्धन सिंह मांझी, पथलगांव जगत जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनीष सिन्हा, जिला मंत्री जगमोहन पटेल, मंडल अध्यक्ष देवभोग, डॉ. अरविंद नाथ तिवारी जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ, भोजराज सिंह मंडल अध्यक्ष गोहरापदर, प्रमोद यादव उपाध्यक्ष अ.पि.व. मोर्चा, अनीता उपाध्याय महामंत्री मंडल देवभोग एवं सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत देवभोग, लेबानी सोना मंडल मंत्री देवभोग, कमलेश अवस्थी पार्षद, राजकुमार यादव एल्डरमैन देवभोग, अनुतोष अवस्थी पार्षद, अनिल बहेरा अध्यक्ष मनोनीत नगर पंचायत देवभोग, पथलगांव जगत झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, माखन कश्यप प्रवक्ता जिला गरियाबंद, शोभाचंद्र पात्र अध्यक्ष अ.पि.व. जिला गरियाबंद, सुशील यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत देवभोग, रूपदास मरकाम महामंत्री मंडल देवभोग, कन्हैया मांझी कार्यकारिणी सदस्य देवभोग, जयंती सिन्हा अध्यक्ष महिला मोर्चा देवभोग, रोशनी प्रधान उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल देवभोग, दीनदयाल सोनी महामंत्री अ.पि.व. मोर्चा मंडल देवभोग, महेश्वर सिन्हा शिक्षा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य गरियाबंद सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!