E-Paperक्राइमगरियाबंदछत्तीसगढ़

साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत मिलाएं 1930 | गरियाबंद पुलिस की अपील

साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत मिलाएं 1930 | गरियाबंद पुलिस की अपील

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गरियाबंद जिला व्योरो हेमचंद नागेश

गरियाबंद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए साइबर जागृति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अगस्त से 29 अगस्त तक वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपना UPI PIN, OTP, CVV, बैंक खाता नंबर, एटीएम कार्ड की जानकारी अथवा अन्य बैंकिंग विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी अनजान नंबर से आने वाले संदिग्ध लिंक, QR कोड या फर्जी ऐप को डाउनलोड करने और उन पर क्लिक करने से भी बचें।

साइबर ठग अक्सर बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर कर्मचारी या परिचित बनकर लोगों को झांसा देते हैं और उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर देते हैं। ऐसे में सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

गरियाबंद पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन या UPI के माध्यम से वित्तीय ठगी होती है तो बिना देरी किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और नजदीकी पुलिस थाने अथवा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

सावधान रहें, सतर्क रहें और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!