कटरा गुलाब सिंह CHC का वीडियो वायरल: जलभराव और गंदगी के बीच इलाज को मजबूर मरीज, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल*
कटरा गुलाब सिंह CHC का वीडियो वायरल: जलभराव और गंदगी के बीच इलाज को मजबूर मरीज, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल*

*कटरा गुलाब सिंह CHC का वीडियो वायरल: जलभराव और गंदगी के बीच इलाज को मजबूर मरीज, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल*
आर के पांडे कि रिपोर्ट
नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भारी जलभराव और गंदगी दिखाई दे रही है, जिसके कारण मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि अस्पताल जाने वाले रास्ते और गेट के पास गंदा पानी भरा हुआ है। मरीजों को इलाज के लिए इसी गंदे पानी में होकर आना-जाना पड़ रहा है।
इस संबंध में जब वहां मौजूद एक डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नाली न होने के कारण परिसर में जलभराव की समस्या हो रही है। हम लोग क्या कर सकते हैं। डॉक्टर ने यह भी चिंता जताई कि जहां लोग दवा लेने आते हैं, वहीं अगर गंदा पानी भरा रहेगा तो संक्रमण और नई बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत और पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र जैसी जरूरी जगह पर बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं तो आम जनता कहां जाए।
फिलहाल जिम्मेदार विभागों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
मांग: स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल नाली निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था कराकर स्वास्थ्य केंद्र परिसर को मरीजों के लिए सुरक्षित बनाने की मांग की है। *रिपोर्ट:* R. K. पान्डेय




