E-PaperUncategorizedगरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

धरनीधोड़ा गांव की 40 वर्षीय महिला खेत में काम कर रही थी, दोपहर करीब 2 बजे हुई घटना, 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

धरनीधोड़ा गांव की 40 वर्षीय महिला खेत में काम कर रही थी, दोपहर करीब 2 बजे हुई घटना, 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

धरनीधोड़ा गांव की 40 वर्षीय महिला खेत में काम कर रही थी, दोपहर करीब 2 बजे हुई घटना, 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

 

हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट

देवभोग_गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम धरनीधोड़ा में सोमवार दोपहर खेत में धान की रोपाई के दौरान एक महिला को सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी, जिसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवभोग में भर्ती कराया गया है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धरनीधोड़ा निवासी प्रमिला विश्वकर्मा (40 वर्ष), पति महेंद्र विश्वकर्मा, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे खेत में धान की रोपाई का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल सहायता के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी।

 

 

बताया गया कि दोपहर 3:48 बजे 108 एंबुलेंस को कॉल प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को प्राथमिक उपचार देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

 

 

108 एंबुलेंस के EMT मनीष साहू एवं पायलट उपेंद्र यादव ने समय पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

बीएमओ प्रकाश साहू के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बरसात के मौसम में खेतों और झाड़ियों में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि इस मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!