प्रतापगढ़: दिवंगत कर्मियों की पत्नियों को मिली ग्राम पंचायत अधिकारी की तैनाती* _अंकिता मिश्रा और दीक्षा सरोज को DM ने सौंपे
प्रतापगढ़: दिवंगत कर्मियों की पत्नियों को मिली ग्राम पंचायत अधिकारी की तैनाती* _अंकिता मिश्रा और दीक्षा सरोज को DM ने सौंपे

*प्रतापगढ़: दिवंगत कर्मियों की पत्नियों को मिली ग्राम पंचायत अधिकारी की तैनाती*
_अंकिता मिश्रा और दीक्षा सरोज को DM ने सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा से सेवा का निर्देश_
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*प्रतापगढ़।* मृतक आश्रित भर्ती नियमावली के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय में 2 महिलाओं को ग्राम पंचायत अधिकारी-पद का नियुक्ति पत्र सौंपा।
डीएम ने दोनों अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की यह व्यवस्था दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक और सामाजिक संबल देने के लिए लागू की गई है। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ दायित्वों का निर्वहन कर ग्रामीण विकास एवं जनसेवा में सक्रिय योगदान दें।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने बताया कि विकास खण्ड सदर में तैनात स्व. अविनाश कुमार मिश्र का 27 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। जांच के बाद उनकी पत्नी अंकिता मिश्रा को पात्र पाकर अस्थायी नियुक्ति दी गई।

इसी प्रकार विकास खण्ड बाबागंज में कार्यरत स्व. नागेन्द्र कुमार सरोजका 11 जुलाई 2026 को निधन हुआ था। नियमानुसार सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद उनकी पत्नी दीक्षा सरोज को भी ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर अस्थायी नियुक्ति प्रदान की गई।
दोनों महिलाओं को नियुक्ति मिलने से परिवार को राहत मिली है। क्षेत्र में इसे मानवीय और संवेदनशील कदम बताया जा रहा है।




