बच्चों को झांसा देकर घर से गहने ले उड़ा शातिर, अपराध शाखा सेक्टर-85 ने किया गिरफ्तार।
बच्चों को झांसा देकर घर से गहने ले उड़ा शातिर, अपराध शाखा सेक्टर-85 ने किया गिरफ्तार।

बच्चों को झांसा देकर घर से गहने ले उड़ा शातिर, अपराध शाखा सेक्टर-85 ने किया गिरफ्तार।
फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर आरोपी ने बच्चों को यह कहकर गुमराह किया कि उनकी मां को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने पहले इलाके की रेकी की और जब घर में केवल बच्चे मौजूद थे, तब झूठी कहानी सुनाकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद वह घर में रखे सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गया।
मामले की सूचना मिलने के बाद अपराध शाखा सेक्टर-85 ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि चोरी किए गए गहनों की बरामदगी और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा सके।
पुलिस पूछताछ में आरोपी से फरीदाबाद के तीन अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियां अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में उसकी भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को अजनबियों की बातों में न आने की सीख दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।




