गरियाबंदछत्तीसगढ़

बड़े गोबरा आश्रम में आदिवासी छात्र की मौत का मामला फिर गरमाया, दोषियो पर अब तक नही हुई कार्यवाही उल्टे न्याय दिलाने प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियो पर 06 माह एफ आई आर से भड़के लोग*

बड़े गोबरा आश्रम में आदिवासी छात्र की मौत का मामला फिर गरमाया, दोषियो पर अब तक नही हुई कार्यवाही उल्टे न्याय दिलाने प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियो पर 06 माह एफ आई आर से भड़के लोग*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*बड़े गोबरा आश्रम में आदिवासी छात्र की मौत का मामला फिर गरमाया, दोषियो पर अब तक नही हुई कार्यवाही उल्टे न्याय दिलाने प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियो पर 06 माह एफ आई आर से भड़के लोग*

हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट

*आश्रम अधीक्षक पर तत्काल एफ आई आर दर्ज करने एवं ग्रामीण पर किए गए कार्यवाही वापस लेने की मांग को लेकर फिर चक्काजाम की चेतावनी*

 

*बड़ेगोबरा आश्रम के छात्र का इलाज के अभाव मे 06 माह पूर्व हुआ था मौत, आश्रम अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवासियो ने किया था चक्काजाम, अफसरों के द्वारा दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद चक्काजाम किया गया था स्थगित लेकिन लापरवाह आश्रम अधीक्षक पर अब तक नहीं हुई कार्यवाही और तो और और पीड़ित परिवार को मुआवजा भी नहीं मिला न्याय दिलाने शांतिपूर्ण आंदोलन कर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओ पर 06 माह बाद एफआईआर किये जाने से एक बार फिर यह मामला गरमा गया और अब इस मामले को लेकर उग्र धरना प्रदर्शन चक्काजाम के साथ ही कलेक्टर कार्यालय घेराव करने दिया चेतावनी।*

मैनपुर – गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर से 03 किमी दूर ग्राम भाठीगढ़ मे बड़ेगोबरा के नाम से संचालित आदिवासी बालक आश्रम के छात्र राघव मंडावी की इलाज के अभाव मे और तत्कालीन आश्रम अधीक्षक राकेश साहू के लापरवाही के चलते 06 माह पूर्व जनवरी 2026 मे इलाज के दौरान मौत हो गया था इस मामले को लेकर क्षेत्र मे जहां एक ओर कांग्रेस द्वारा उग्र प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग किया गया था वही दूसरी ओर आदिवासी समाज द्वारा छात्र राघव मंडावी की मौत पर आश्रम अधीक्षक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए नेशनल हाइवे 130 सी मैनपुर देवभोग मार्ग मे 19 फरवरी को चक्काजाम किया गया था इस दौरान आदिवासी समाज के लोगो ने तत्कालीन आश्रम अधीक्षक राकेश साहू पर एफआईआर दर्ज कर पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपये मुआवजा देने की मांग किया गया था तब आंदोलन कर रहे ग्रामीणो के पास आदिवासी सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल, एसडीओपी पुलिस ओमप्रकाश खुजुर, तहसीलदार सहित प्रशासन के आलाअफसर पहुंचकर लिखित मे आश्वासन दिया था कि छात्र की मौत के मामले का निष्पक्ष जॉच के लिए एक जॉच समिति का गठन कर जॉच करवाई जोयगी और दोषियो पर कार्यवाही किया जायेगा साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जायेगा। अफसरो के समझाइस के बाद शांतिपूर्ण तरीके से चक्काजाम स्थगित कर दिया गया लेकिन इस मामले मे अब 06 माह बाद भी न तो जॉच कमेटी का रिपोर्ट सार्वजनिक किया गया और न ही पीड़ित परिवार को मुआवजा मिला उल्टा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगो पर 06 माह बाद एफआईआर किये जाने की जानकारी लगते ही क्षेत्र के लोगो मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और इस मामले को लेकर कल रविवार 26 जुलाई को क्षेत्र मे विशाल बैठक का आयोजन किया गया है जिससे आदिवासी छात्र की मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है और इस मामले को लेकर तथा तत्कालीन आश्रम अधीक्षक राकेश साहू पर तत्काल एफआईआर की कार्यवाही करने, जॉच रिपोर्ट सार्वजनिक करने के अलावा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने एवं एफआईआर को वापस लेने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन चक्काजाम, कलेक्टर कार्यालय घेराव करने की तैयारी किया जा रहा है।

 

जनपद पंचायत मैनपुर के सदस्य एवं आदिवासी नेता सुकचंद ध्रुव, आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, तनवीर राजपूत, आदिवासी नेता टीकम कपिल, खेदु नेगी, डोमार साहू, सज्जन सिंह देववंशी, जनपद सदस्य प्र्रताप मरकाम एवं क्षेत्र के वरिष्ठजनो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया आदिवासी आश्रम मे छात्र राघव मंडावी का इलाज के अभाव मे दर्दनाक मौत हो गई इस मामले मे धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण आंदोलन कर परिजनो को मुआवजा देने की मांग किया गया था तब संबंधित एवं जिले के अफसरो द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने आश्रम अधीक्षक राकेश साहू पर कार्यवाही की बात कही गई थी और लिखित मे आश्वासन दिया गया था लेकिन इस मामले मे अब तक कोई जॉच नही हुआ और न ही जॉच रिपोर्ट सार्वजनिक किया गया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो पर उल्टा एफआईआर जैसे कार्यवाही 06 माह बाद किया गया है जो पूरी तरह गलत है ऐसे मे अफसरो के लिखित आश्वासन पर कौन विश्वास करेगा जो बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो ने कहा इस मामले मे तत्कालीन आश्रम अधीक्षक राकेश साहू पर तत्काल एफआईआर की कार्यवाही किया जाये पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाये और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो के उपर किये गये एफआईआर को वापस लिया जाये अन्यथा इस मामले को लेकर अब सड़क से लेकर गरियाबंद कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जायेगा जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

 

*क्या कहते है जिला कांग्रेस अध्यक्ष* – जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष सुकचंद बेसरा ने कहा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे लोगो पर एफआईआर किया जाना पूरी तरह गलत है जिसे वापस लिया जाना चाहिए कांग्रेस द्वारा भी जिला स्तरीय जॉच समिति बनाकर जॉच रिपोर्ट अपर कलेक्टर को सौपा गया था अब तक कोई कार्यवाही नही हुई।

 

*क्या कहते है सहायक आयुक्त* – इस संबंध मे चर्चा करने पर सहायक आयुक्त गरियाबंद लोकेश्वर पटेल ने बताया इस पूरे प्रकरण मे क्या कार्यवाही हुआ फाइल देखकर ही बता पाउंगा।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!