उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश बनी काल* 

प्रतापगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश बनी काल* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रतापगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश बनी काल*

( *पत्रकार प्रशांत दुबे* )

*आकाशीय बिजली और दीवार गिरने से महिला समेत 4 की मौत, भीषण गर्मी से मिली राहत*

प्रतापगढ़। जिले में अचानक बदले मौसम ने कहर बरपा दिया। तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से जनपद में महिला समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई।

1. *महेशगंज:* आंधी में दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की दबकर मौत।

2. *बाघराय:* तूफान के दौरान एक महिला की जान गई।

3. *अंतू:* खेत में काम कर रहे बुजुर्ग की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत।

4. *लालगंज:* तूफान की वजह से एक व्यक्ति की मौत की सूचना।

 

अचानक आई तेज आंधी के साथ बारिश भी शुरू हो गई, जिससे कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि तूफान से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की भी खबर है।

 

प्रशासन ने सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!