भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देवभोग मंडल में गजानंद कश्यप को मिली बड़ी जिम्मेदारी मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने जताया भरोसा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देवभोग मंडल में गजानंद कश्यप को मिली बड़ी जिम्मेदारी मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने जताया भरोसा

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देवभोग मंडल में गजानंद कश्यप को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने जताया भरोसा
हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट
देवभोग। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा देवभोग मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही क्षेत्र के सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में ग्राम गिरसूल निवासी गजानंद कश्यप को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देवभोग मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और समाज के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
गजानंद कश्यप लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे लगातार संगठन के कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और मेहनत को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल गठन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। गजानंद कश्यप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को गांव-गांव तक मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।
ग्राम गिरसूल सहित आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि गजानंद कश्यप सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं तथा हमेशा लोगों की समस्याओं को लेकर आगे रहते हैं। यही वजह है कि संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।
नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष गजानंद कश्यप ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व, जिला संगठन तथा मंडल पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि अनुसूचित जाति समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से देवभोग मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास रहेगा।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि गजानंद कश्यप के नेतृत्व और सक्रियता से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देवभोग मंडल को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन आने वाले समय में और अधिक प्रभावशाली तरीके से कार्य करेगा।




