उत्तर प्रदेश

12 साल बेमिसाल के तहत कार्यक्रम में नगर पंचायत देवभोग के उपाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने सांसद से रेल और बिजली टॉवर का किया मांग* 

12 साल बेमिसाल के तहत कार्यक्रम में नगर पंचायत देवभोग के उपाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने सांसद से रेल और बिजली टॉवर का किया मांग* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*12 साल बेमिसाल के तहत कार्यक्रम में नगर पंचायत देवभोग के उपाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने सांसद से रेल और बिजली टॉवर का किया मांग*

 

 

 

 

 

 

देवभोग- केंद्र सरकार के “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत देवभोग के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर सांसद महोदया को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में देवभोग क्षेत्र में रेलवे स्टेशन विस्तार एवं 132 केवी विद्युत टावर लाइन की स्वीकृति एवं शीघ्र निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि रेलवे सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के व्यापार, कृषि, शिक्षा एवं रोजगार को नई गति मिलेगी। वहीं 132 केवी विद्युत लाइन के निर्माण से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर बिजली सुविधा प्राप्त होगी। क्योंकि वर्तमान में हिंद गांव में 132 केवी लाइन उपलब्ध है परंतु इतना गांव से लेकर धुर्वागुड़ी के मध्य आने वाले जंगल के कारण आए दिन क्षेत्र के लोगों को बिजली की काफी समस्या होती है इसके लिए नगर के लोगों ने इस समस्या को दूर करने के लिए महासमुंद लोकसभा सांसद

श्रीमती रूपकुमारी चौधरी महोदया को ज्ञापन दिया.संबंधित मांगों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं उच्च स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की भी जानकारी दी गई तथा आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। इस बिजली एवं रेलवे से संबंधित आवेदन देने वालों में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी नागेश्वर मोरे, अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष परसराम प्रधान, बूथ अध्यक्ष भजन सिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री दीनदयाल सोनी, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश्वर सिन्हा,भाजपा कार्यकर्ता हेमनारायण ठाकुर, अर्जुन सोनी, मण्डल कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव, के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!