उत्तर प्रदेश

परशुराम जयंती के बाद अब महाराणा प्रताप जयंती की तैयारी तेज, सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने की अपील

परशुराम जयंती के बाद अब महाराणा प्रताप जयंती की तैयारी तेज, सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने की अपील

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

 

रजनीश शर्मा पत्रकार 

 

विधानसभा 247 विश्वनाथगंज क्षेत्र में सेवा एवं संकल्प के साथ सक्रिय भावी विधायक प्रत्याशी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने हाल ही में भगवान परशुराम जयंती के सफल आयोजन के बाद जनता का आभार जताया उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से क्षेत्र में उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल बना है

 

सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने समस्त देवतुल्य जनता, बुजुर्गों माताओं-बहनों एवं युवा साथियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस आयोजन को ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, और उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करेगा

 

सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों से 9 मई को कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की और इसे जनभागीदारी का उत्सव बताया

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!