उत्तर प्रदेश

एस डी एम के आदेश के बावजूद अभी तक नही हो सकी भयहरणनाथ महादेव के भूमि की पैमाइस*

एस डी एम के आदेश के बावजूद अभी तक नही हो सकी भयहरणनाथ महादेव के भूमि की पैमाइस*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*एस डी एम के आदेश के बावजूद अभी तक नही हो सकी भयहरणनाथ महादेव के भूमि की पैमाइस*

 

प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

*12 अप्रेल को होगा पांचवा सामाजिक सत्याग्रह*

देवता की भूमि देवता को वापस हो- प्रबन्ध समिति

प्रतापगढ. प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम के भूमि की पैमाइस हेतु एस डी एम सदर नैन्सी सिंह के आदेश के बाद भी राजस्व विभाग गंभीर नही हो रहा है. जबकि धाम की प्रबन्ध संस्था व क्षेत्रीय समाज के प्रबुद्ध नागरिक धाम को कब्जा मुक्त करने हेतु 15 मार्च से निरंतर प्रत्येक रविवार को सामाजिक सत्याग्रह सामूहिक रूप से कर रहे है. वहीं धाम पर निहित स्वार्थ में एक पुजारी व उनके निजी हितैषी व्यक्तिगत मालिकाना हेतु सरकारी बारदारी को तोड़कर पुनः बनाने का प्रयास कर रहे है.

यह जानकारी देते हुए धाम के महासचिव व सामाजिक सत्याग्रह के संयोजक समाज शेखर ने बताया कि इस मामले में पूर्व में ही 2 मार्च को जिलाधिकारी महोदय से मिलकर अवगत कराया गया था. इसी बीच होली के पर्व पर निजी स्वार्थ में लिप्त व्यक्तियों ने बारदारी को बिना सोचे समझे मनमाने तरीके से गिरा दिया , जबकि सरकारी योजना द्वारा बारदारी का पुनरोद्धार प्रस्तावित है. उपजिलाधिकारी सदर ने स्वयम धाम आकर निरीक्षण किया और 2 नायाब तहसीलदारों सहित एक 10 सदस्यीय टीम का गठन 28 मार्च को आदेश जारी किया. आदेश में हो रहे कब्जे की फोटो सहित आख्या व धाम की भूमि की पैमाइस का निर्देश दिया. परंतु अभी तक राजस्व टीम इस बावत धाम नही आ सकी. बात करने पर राजस्व कर्मी आज कल की बात करते है. ऐसे में आगामी रविवार 12 अप्रेल को पुनः सामाजिक सत्याग्रह का आयोजन होगा. अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह सहित भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के सभी पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय से धाम के भूमि की पैमाइस जल्द कराने व मनमानेपन व निहित स्वार्थ पर नियंत्रण करते हुए धाम को कब्जा मुक्त किये जाने की माँग की.

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!