अवैध ब्रेकर से महिला घायल – नगर पंचायत मान्धाता से कार्यवाही की मांग
अवैध ब्रेकर से महिला घायल – नगर पंचायत मान्धाता से कार्यवाही की मांग

⚠️ अवैध ब्रेकर से महिला घायल – नगर पंचायत मान्धाता से कार्यवाही की मांग
प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
प्रतापगढ़ – नगर पंचायत मान्धाता के अंतर्गत चंदा कृष्णा मैरेज हाल से थोड़ा आगे मुस्ताक की दुकान के सामने सड़क पर दोनों तरफ दो-दो अवैध ब्रेकर बना दिए गए हैं। इन अवैध ब्रेकरों की वजह से आज एक महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर इस तरह के अवैध ब्रेकर बनने से आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अगर समय रहते इनको हटाया नहीं गया तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।
हम ईओ नगर पंचायत मान्धाता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष से निवेदन करते हैं कि इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर सड़क पर बने इन अवैध ब्रेकरों को हटवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी और को दुर्घटना का शिकार न होना पड़े।
👉 जनहित में आवश्यक कार्यवाही की अपेक्षा।
#मान्धाता #जनहित #सड़क_सुरक्षा




