कस्बा मान्धाता में पुलिस द्वारा पैदल गश्त, आमजन को दिलाया गया सुरक्षा का एहसास
कस्बा मान्धाता में पुलिस द्वारा पैदल गश्त, आमजन को दिलाया गया सुरक्षा का एहसास

*👉कस्बा मान्धाता में पुलिस द्वारा पैदल गश्त, आमजन को दिलाया गया सुरक्षा का एहसास 🚔
प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*➡️शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में थाना मान्धाता पुलिस द्वारा कस्बा मान्धाता क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।*
*➡️इस दौरान थाना प्रभारी मान्धाता श्री अरविन्द कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम द्वारा मुख्य बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।*

*➡️पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।*
*➡️जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। 👮♂️*




